विधिक जागरूकता दिवस पर विधिक परिचर्चा एवं रैली का सफल आयोजन।

रिपोर्टर प्रदीप पाण्डेय बदायूं

बदायूं, दिनांक 08 नवम्बर 2025 को क्लासिक कॉलेज ऑफ़ लॉ, बरेली की एन.एस.एस. इकाई के सभी छात्र-छात्राओं द्वारा महाविद्यालय परिसर में विधिक जागरूकता दिवस के अवसर पर विधिक परिचर्चा एवं रैली का सफल आयोजन किया गया।रैली का आयोजन ग्राम महेशपुरा ठाकुरान में किया गया, जहाँ स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को विधिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई।इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता श्री नरेंद्र कुमार सिंह तथा विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता श्री प्रमोद कुमार जौहरी रहे।अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान माला एवं शाल अर्पण कर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया।कार्यक्रम का सफल संचालन महाविद्यालय की वरिष्ठ प्रवक्ता श्रीमती शुमैला अंजुम एवं प्रवक्ता श्री दीपक मोहर गुप्ता द्वारा किया गया।कार्यक्रम अधिकारी श्री के. के. गंगवार एवं महाविद्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद हस्सान रज़ा ख़ान के मार्गदर्शन में यह आयोजन उत्साहपूर्ण एवं सार्थक रूप से संपन्न हुआ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *