रिपोर्ट। ब्यूरो चीफ

यूपी। गोण्डा फुलवारी पब्लिक स्कूल में दिनांक 08 नवंबर 2025 दिन शनिवार को “द इसलेक्टिक एसेंस” ( विभिन्न विषयों पर प्रदर्शनी ) का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जसपाल सिंह सलूजा जी, अजय विक्रम सिंह जी, श्रीमती ज्योति सिंह जी, इंकलाब फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह जी, पुनीता मिश्रा जी, विद्यालय के अध्यक्ष वीर विक्रम सिंह जी, मालती सिंह जी विद्यालय की प्रबंधिका श्रीमती नीता सिंह ने रिबन काटकर सरस्वती जी को माल्यार्पण कर के की। जिसमें विद्यालय की प्रधानाचार्या , उपप्रधानाचार्य समन्वयिका, विद्यालय प्रभारी, समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

इस प्रदर्शनी में छात्रों ने विभिन्न विषयों पर आधारित मॉडल्स प्रस्तुत किए, जिनमें सोलर पैनल, स्मार्ट सिटी मॉडल, पर्यावरण संरक्षण, जल बचाव तकनीक और अन्य तकनीकी नवाचार शामिल थे। छात्रों के इन मॉडल्स ने सभी को प्रभावित किया।

विद्यालय की प्रबंधिका ने कहा, इस प्रदर्शनी का उद्देश्य बच्चों में नवाचार, अनुसंधान, और वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करना है। यह मंच छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करता है।”

कार्यक्रम के अंत में, विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए और सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को धन्यवाद दिया गया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *