एम, डी न्यूज़ चैनल। मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फनगर संजय कुमार वर्मा के एवंम थाना प्रभारी खालापार महावीर सिंह के कुशल नेतृत्व में दिनांक 03.11.2025 को वादी हर्ष शर्मा पुत्र सुरेश शर्मा निवासी कृष्णापुरी थाना खालापार, मुजफ्फरनगर ने थाना खालापार को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि अज्ञात चोरों द्वारा वादी की स्पलैण्डर मोटर साइकिल नम्बर यूपी 12 बीयू 2346 आई0जी0 पब्लिक स्कूल के पास से चोरी कर ली गयी है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना खालापार पुलिस द्वारा मुकदमा पंजीकृत किया गया। दिनांक 04.11.2025 को अज्ञात चोर द्वारा सदर तहसील रजिस्टरी कार्यालय की खिड़की तोड़कर डीवीआर चोरी करने के मामले मे मुकदमा पंजीकृत किया गया तथा घटनाओं के सफल अनावरण हेतु थाना खालापार पर पुलिस टीमों का गठन किया गया। आज दिनांक 12.11.2025 को थाना खालापार पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान 02 शातिर चोर अभियुक्तों को शार्डेन पब्लिक स्कूल के पीछे से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की गयी 01 मोटरसाइकिल, 01 डीवीआर व चोरी करने के उपकरण बरामद किये गये। पुलिस द्वारा पुछताछ करने पर अभियुक्तों ने अपने नाम अख्तर फिरोज पुत्र पतरे खान, व बहार मियां पुत्र आस मोहम्मद निवासी मोलाना आजाद नगर नगला पटवारी थाना कुवारसी जनपद अलीगढ़ बताया। थाना खलपाल पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed