एम, डी, न्यूज़ चैनल। मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।

मुजफ्फरनगर, रामराज। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय वर्मा के निर्देशन में एवंम रामराज थाना प्रभारी रवेंद्र सिंह यादव के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 12/11/2025 को थाना रामराज क्षेत्र में एंटी रोमियो टीम, ने बालिकाओं को सुरक्षा सम्मान में व यातायात के नियमों के विषय में जागरूक कराया। व सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे विधवा पेंशन योजना, वृद्धा पेंशन योजना ,प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना ,तथा नशा मुक्ति व भारत अभियान की जानकारी देते हुए बताया और महिलाओं को उनकी सुरक्षा में सम्मान के प्रति जागरुक करते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे वूमेन पावर लाइन 1090,महिला हेल्पलाइन 181,पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102 108,आदि नंबरों की जानकारी दी गई। तथा पंपलेट वितरित किए गए । व बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ, आयुष्मान योजना, महिला शक्ति योजना, की विस्तृत जानकारी देकर जागरूक कराया गया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

फतेहपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का जन्मदिन। MD NEWS बहुआयामी समाचार। रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीडीए के जननायक माननीय अखिलेश यादव जी का जन्मदिन आज जनपद फतेहपुर में बेहद गरिमामयी और हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया, जहाँ कार्यकर्ताओं ने केक काटकर और मिष्ठान वितरण कर अपने शीर्ष नेता के दीर्घायु होने की कामना की।अखिलेश यादव जी के जन्मदिन के अवसर पर पूरे जनपद की सभी विधानसभाओं में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा व्यापक स्तर पर सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए भारी संख्या में वृक्षारोपण किया गया। साथ ही विभिन्न स्थानों पर फल व मिष्ठान वितरण के साथ-साथ विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें आम जनमानस ने बढ़-चढ़कर प्रसाद ग्रहण किया।वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थितिपार्टी कार्यालय में आयोजित इस मुख्य समारोह में जनपद के कई शीर्ष नेता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से:सांसद माननीय नरेश उत्तम पटेल जीपूर्व सांसद डॉ. अशोक पटेलविधायक श्रीमती ऊषा मौर्याचेयरमैन एड. राजकुमार मौर्यासहित जिला महासचिव चौधरी मंज़र यार, संतोष द्विवेदी, राम शरण यादव, समरजीत सिंह और दलजीत निषाद जैसे वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और राष्ट्रीय अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व की सराहना की।हजारों कार्यकर्ताओं का उमड़ा हुजूमइस भव्य आयोजन में पार्टी के विभिन्न विंगों के पदाधिकारियों सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गणेश वर्मा, मोइन खान, शमीम अहमद, रीता प्रजापति, बीना पटेल, संगीता राज पासवान, अरुणेश पांडे, डॉ. अफसर अली, एड. सुघर सिंह यादव, देवेंद्र लोधी, मनोज यादव, अनिरुद्ध यादव, सऊद अहमद, कालिका सिंह, परवेज़ आलम, वीरेंद्र तिवारी, और सुहैल खान हेमू सहित भारी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।नेताओं ने कहा कि अखिलेश यादव जी देश और प्रदेश का भविष्य हैं और उनके ‘पीडीए’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के नारे से समाज के हर तबके को एक नई दिशा मिल रही है। पूरे जिले में दिनभर उत्सव जैसा माहौल बना रहा।