बदायूं : सोमवार को उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ जनपद बदायूं के जिला अध्यक्ष अमित शर्मा के नेतृत्व में नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय आनंद प्रकाश शर्मा के जनपद में पुनः आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया | जिला अध्यक्ष अमित शर्मा ने भगवान परशुराम का चित्र भेंट कर स्वागत किया, महामंत्री रईस अहमद ने डायरी भेंट कर स्वागत किया, जिला सचिव धर्मपाल सिंह राजपूत ने पुष्पगुच्छ अर्पित का स्वागत किया ,जिला मीडिया प्रभारी श्याम निवास तथा अन्य पदाधिकारियों ने पुष्पमाला अर्पित कर आदरणीय बीएसए साहब का स्वागत किया। इस अवसर पर अनिल यादव संगठन मंत्री, शमीम हुसैन कादरी जिला प्रवक्ता, अनूप कुमार ठाकुर जिला उपाध्यक्ष, अरुण कुमार ठाकुर, राजीव उपाध्यय. गजेंद्र सिंह राजपूत, विनीत सक्सेना, शालिनी सक्सेना, सोनपाल राजपूत, सतेंद्र सिंह, अमित चौहान, धर्मवीर सिंह मोहम्मद उमर ,बच्चन भाई, ओमपाल सिंह आदि शिक्षामित्र पदाधिकारी उपस्थित रहे |

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *