रामनगर जनपद बाराबंकी के विकासखंड रामनगर के अंतर्गत लखनऊ बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को चौकाघाट रेलवे क्रॉसिंग के सामने हाईवे पर डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी कि दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत होगी जबकि दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया सूत्रों के अनुसार गोंडा जिले के परसपुर थाना क्षेत्र के मिश्रहन पुरवा निवासी अंकित मिश्रा अपने साथी दिनेश मिश्रा पुत्र स्वर्गीय देवशरण के साथ बाबा जगजीवन दास कोटवा मेले को जा रहे थे इसी दौरान बहराइच की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार डम्फर ने उनकी बाईक को जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी तेज थी कि दिनेश मिश्रा की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई जबकि दूसरा साथी अंकित मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गया हादसे के बाद डम्फर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया सूचना मिलते ही 112 पीआरबी 63 32 तत्काल मौके पर पहुंच गई थाना प्रभारी रामनगर अनिल कुमार पांडे रामनगर कोतवाली पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे उप निरीक्षक वीरपाल सिंह आरक्षी सुजीत कुमार आरक्षी पुनीत कुमार और विजय भान ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मृतक दिनेश मिश्रा के घायल साथी अंकित मिश्रा को पीआरबी के जवान जयप्रकाश सिंह और राकेश भारती के मदद से एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर भेजा गया पुलिस में अज्ञात डम्फर चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है राष्ट्रीय राजमार्ग बहराइच बाराबंकी से लेकर जरवल तक किसी मौत के कुएं से कम नहीं है आए दिन लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं लोगों के घर उजाड़ रहे हैं राष्ट्रीय राजमार्ग गोंडा बहराइच पर हो रही घटनाओं पर कोई अंकुश नहीं लग रहा है सरकार की तरफ से तो वादा किया गया है या राष्ट्रीय राजमार्ग पहला डिजिटल हाईवे फोर लाइन हाईवे बनेगा जब तक हाइवे निर्माण का कार्य नहीं हो रहा है तब तक हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सरकार को कोई ठोस कदम उठाने चाहिए
रिपोर्टर रामानंद सागर के साथ मंडल ब्यूरो चीफ तेज बहादुर शर्मा की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed