बदायूं दिनांक 12 नवंबर 2025
भारतीय किसान यूनियन असली ने विकास भवन में खाद वितरण में बहुत बड़े घोटाले को लेकर एक दिवसीय धरना

रिपोर्ट मनीष कांत शर्मा
बदायूं,AR महोदय के खिलाफ किया इसका संचालन जिला सचिव सूरज पाल सिंह ने किया और अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष हरीश पटेल जी ने की जिला अध्यक्ष केपीएस राठौर ने कहा की जनपद के अंदर एनपीके डीएपी खाद की उपलब्धता होने के बावजूद भी सहकारी समिति सचिव और उनके साथी दलाल ब सहायक रजिस्टार कोऑपरेटिव महोदय की मिली भगत से किसानों को ज्यादा रैटों में खाद बहुत कम मात्रा में खाद उपलब्ध कराते हैं वह जनपद के अंदर सभी सहकारी समिति सचिव समितियां पर जानबूझकर नहीं पहुंचते हैं किसान खाद के लिए परेशान है यह 11:00 बजे 12:00 बजे 1:00 बजे अपनी मनमर्जी से आते हैं

और वहां पर ज्यादा भीड़ इकट्ठी होकर यह वहां खाद वितरण न करके बवाल करा देते हैं दूसरी बात अगर एक किसान खाद लेने जब जाता है तो उसके नाम पर एक बोरा अगर बह लेता है तो 4 बोरा खाद चढ़ा देते हैं और रात के अंधेरे में इस तरह की कालाबाजारी की डीएपी ज्यादा रैटों पर नैनो युरिया पोटाश सल्फर जो प्राइवेट दुकानों पर नहीं बिकती है उनसे सस्ते रेट में खरीद कर सहकारी समितियां पर सचिव ज्यादा रेट में किसानों को खाद के साथ जबरदस्ती बेच रहे हैं इस तरह से किसानों का बहुत बड़ी मात्रा में शोषण हो रहा है एक सहकारी समिति मचलई खाद की दुकान अहोरामई में है वहां पर सचिव रनजीत यादव तैनात हैं जो बहुत दबंग व्यक्ति हैं और उनकी पहुंच राजनेताओं में है यह समय से समिति पर खाद् वितरण नहीं करते हैं इनके साथ वीरेंद्र सिंह जिनके मकान में यह दुकान चल रही है भ्रष्टाचार में दोनों लोग सनलिप्त हैं और किसानों को खाद नहीं बांट रहे हैं साथ में किसानों को सस्ते रेट में खरीदी हुई प्राइवेट दुकानों से नैनो युरिया जिंक पोटाश के साथ डीएपी का कट्टा ₹1600 का खुले में बेच रहे हैं समाती सचिव गोदाम की चाबी विरेंद्र सिंह को रात को देके जाता है और रात के अंधेरे में विरेंद्र सिंह खाद को ज्यादा रेटओं में बेच देते हैं भारतीय किसान यूनियन असली के तहसील अध्यक्ष जसवीर सिंह यादव ने इस चीज का विरोध किया तो वीरेंद्र सिंह ने जो इस समिति पर किसी तरह के कोई कर्मचारी नहीं है इन्होंने जसवीर सिंह के साथ मारपीट करने के लिए तैयार हो गए और जसवीर सिंह के खिलाफ थाने में एक तहरीर दी जबकि अगर तहरीर देनी थी समिति सचिव ने देनी थी जब किसी तरह का कोई विवाद हुआ ही नहीं तो तहरी देने का क्या मतलब रहा इससे साफ जाहिर होता है की वीरेंद्र सिंह ब सचिब की मिली भगत से किसानों को ज्यादा दामों में डीएपी बेची जा रही है शीघ्र ही सचिव रनजीत सिंह के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए और रंजीत सिंह को वहां से हटाया जाए और वीरेंद्र सिंह के मकान में यह सहकारी समिति की दुकान चल रही है किसी दूसरी जगह पर शिफ्ट कराई जाए जिससे किसानों को मुहैया कराई गई खाद कलाबाजारी ना हो सके निम्नलिखित पदाधिकारियों ने सहभागिता दिखाई सूरज पाल सिंह हरिश पटेल जसवीर यादव प्रताप सिंह सरवेंद्र यादव विपिन महेश्वरी राजेश पटेल कलेक्टर सिंह यादव अशोक कुमार वीपन पटेल इंजीनियर राजपाल सिंह खन बहादुर प्रदीप सिंह शिवपाल यादव वसीम गद्दी पप्पू मौर्य मनीष पंडित मुनेंद्र सिंह पटेल द्वार की सिंह राहुल साहू त्रिभुज सिंह आवेश सिंह महेश पाल सूर्य प्रताप यादव दुरवेश कुमार आज अपस्थित रहे
