एम डी न्यूज़,
बरेली के थाना सुभाषनगर क्षेत्र के बंसी नगला निवासी 32 वर्षीय राजू मौर्य का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। बृहस्पतिवार सुबह जब दूसरे कमरे में सो रही उसकी पत्नी जागी तो घटना का पता लगा। घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि पत्नी सुनीता, ससुर और साले ने मिलकर राजू की हत्या कर दी और शव को दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटका दिया। मृतक के पिता भूपराम ने बताया कि उनका इकलौता बेटा राजू परसाखेड़ा की शीतल पेय कंपनी में ड्राइवर था। करीब दस साल पहले राजू की शादी सीबीगंज के मथुरापुर निवासी हरिराम की बेटी सुनीता से हुई थी। शुरू में सब कुछ ठीक था, लेकिन कुछ साल से पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ गया था। उन्होंने बताया कि रविवार को किसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। सुनीता ने अपने पिता और भाई को बुला लिया। तीनों ने मिलकर राजू की पिटाई की और फिर पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस ने तब समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया लेकिन तीन-चार दिनों से विवाद लगातार चल रहा था। भूपराम का आरोप है कि बुधवार रात भी ससुराल पक्ष के लोग बेटे के घर आए और उन्होंने मिलकर राजू की हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया।
रिपोर्टर गौरव कुमार एम डी न्यूज़ बरेली

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *