गोंडा- बुधवार दिन में करीब दो बजे वजीरगंज थानाक्षेत्र के बनघुसरा गाँव के पास गोंडा-अयोध्या मार्ग पर एक स्कूल वैन में अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे वैन में सवार 10 बच्चे व ड्राइवर ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। यह घटना स्कूल से लगभग100 मीटर की दूरी पर हुई। जानकारी के मुताबिक वैन स्कूल के बच्चों को घर छोड़ने जा रहीं थीं। अचानक आग लगते ही ड्राइवर में सूझबूझ दिखाते हुए बच्चों कोसुरक्षित बाहर निकाला और खुद भी कूद गया। इसके बाद वैन सड़क किनारे खड़ी कर दी, लेकिन कुछ मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी वैन जलकर खाक हो गयी। लोगों की सूचना पर फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बादआग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि वैन में रखे गैस सिलेंडर से लीकेज के कारण ये आग लगी। साथ ही खुलासा हुआ है कि वैन का रजिस्ट्रेशन समाप्त हो चुका था ,और स्कूल प्रशासन द्वारा नियमो की अनदेखी करते हुए उसका संचालन किया जा रहाथा, जोकि अब जांच का विषय है।
एमडी न्यूज ब्यूरों गोंडा अजीत यादव





