बाराबंकी के सराय बराई गांव में हुआ जोरदार पटाखा फैक्ट्री में धमाका जिसमें उड़े दो लोगों के चीथड़े यह घटना गुरुवार करीब 2:00 हुआ जोरदार धमाका इस हादसे में दो लोगों की हुई मौके पर मौत जिसमें एक व्यक्ति करीब 100 मीटर दूर खेत में जा गिरा और पांच लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं इसका धमाका इतना जोरदार था की इसकी गूंज 2 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी जिससे आसपास के मकान में दरारें आ गई जिस कारण आसपास के गांव में अफरा तफरी मच गई सूचना पाते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचे लेकिन उसे वक्त भी फैक्ट्री में छोटे-छोटे विस्फोट हो रहे थे तभी मौके पर पहुंचे आईजी अयोध्या प्रवीण कुमार बाराबंकी डीएम शशांक त्रिपाठी और एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने घटनास्थल पहुंचकर मौके का लिया जायजा इस हादसे में ईश्वर लाल और एक अन्य लोग की हुई मौत खालिद पुत्र ताहिर सलमान समेत पांच लोग घायल हुए हैं घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर रूप से बताई जा रही है पुलिस ने पटाखा फैक्ट्री को चारों तरफ से घेर लिया है और इसकी जांच शुरू कर दी है ग्रामीणों ने बताया कि फैक्ट्री के खिलाफ पहले भी शिकायत की गई थी लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस करवाई नहीं हुई है जिसमें प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विस्फोट इतना तेज था कि दो लोगो के शरीर से चीथड़े उड़ गए डीएम और एसपी समेत कई अफसर इस विस्फोट के विषय मे जांच शुरू कर दी है

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed