MD News बहुआयामी सामाचार चैनल
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख
रोहित जैन जनपद मुजफ्फरनगर

13नवंबर2025 दिन गुरुवार
जनपद मुजफ्फरनगर के थाना भोपा पुलिस द्वारा ट्यूबवैल से विद्युत उपकरण चोरी के 10 अभियोगों का सफल अनावरण करते हुए दौराने पुलिस मुठभेड़, 02 चोर अभियुक्तगण घायल सहित 05 शातिर अभियुक्तगण गिरफ्तार।
घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे/निशांदेही से 14 विद्युत मोटर, 02 अवैध तमंचा मय जिन्दा व खोखा कारतूस, 03 चाकू, 14.822 किलोग्राम एल्यूमीनियम व कॉपर का तार, चोरी करने उपकरण आदि बरामद।
अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फनगर संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी भोपा देववृत वाजपेई तथा थाना प्रभारी भोपा जसवीर सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना भोपा पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।
घटना का संक्षिप्त विवरण-दिनांक 12/13.11.2025 की रात्रि को थाना भोपा पुलिस द्वारा निरगाजनी झाल पर चौकिंग की जा रही थी इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि निरगाजनी झाल से बसेडा की ओर जाने वाले रास्ते पर मध्य गंग नहर की कच्ची पटरी पर 02 लोग अवैध शस्त्रों के साथ मौजूद है तथा उनके पास चोरी की विद्युत मोटर व उपकरण भी हैं। सूचना पर थाना भोपा पुलिस मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंची तो वहां 02 संदिग्ध लोग दिखाई दिये। पुलिस टीम संदिग्धों के पास पहुंची तो अभियुक्तगण द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी तथा ईंख के खेतों में छिप गये। अभियुक्तगण द्वारा की गयी फायरिंग में पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण की घेराबन्दी की गयी तथा आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी परन्तु अभियुक्तगण पर चेतावनी को कोई असर नही हुआ। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण की फायरिंग रेंज में घुसकर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें दोनों अभियुक्त घायल हो गये। थाना भोपा पुलिस द्वारा अभियुक्तगण को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से अवैध शस्त्र, एल्यूमिनियम व कॉपर के तार, चोरी करने के उपकरण तथा 06 विद्यत मोटर बरामद की गयी। पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा ट्यूबवैल से विद्युत मोटर व उपकरण आदि चोरी करने का कार्य किया जाता है। हमने ये विद्युत मोटर व तार आदि अपने साथी अफसर पुत्र जाफर निवासी नया गांव थाना भोपा, मु0नगर के साथ मिलकर कुछ दिन पूर्व थानाक्षेत्र भोपा, ककरौली, फुगाना व भौराकलां में अलग-अलग स्थानों से चोरी की थी। हमनें चोरी किये गये विद्युत उपकरण व मोटर आदि को शमशाद व नौशाद पुत्रगण मुमताज, नौशाद पुत्र आशमौहम्मद व नौमान को बेचा था जो उनके द्वारा मध्य गंगनहर के पास एक खण्डहर में छिपाकर रखा गया है। आज हम उनको इन चोरी की गयी मोटर को बेचने जा रहे थे। वह लोग इन मोटरों व तार को खरीदने के लिए खंडहर में हमारा इंतजार कर रहे हैं । थाना भोपा पुलिस द्वारा घायल बदमाशों को उपचार हेतु भिजवाया गया तथा बदमाशों द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंचकर खंडहर की घेराबन्दी की गयी तथा वहां पर मौजूद 03 अभियुक्तगण को भागने का अवसर दिए बिना गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से छिपाकर रखी गयी 08 विद्युत मोटर, तांबा व एल्यूमीनियम का तार, केबल के टुकडे आदि तथा 03 अवैध चाकू बरामद किये गये। थाना भोपा पुलिस द्वारा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-
- महताब पुत्र इन्तियाज निवासी ग्राम नंगला बुजुर्ग थाना भोपा, मुजफ्फरनगर, उम्र करीब 40 वर्ष (घायल)
- सुशील पुत्र रामकिशन निवासी खेडी फिरोजाबाद थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर, उम्र करीब 45 वर्ष, (घायल)
- शमशाद पुत्र मुमताज निवासी ग्राम नन्हेडी थाना भोपा, मुजफ्फरनगर, उम्र करीब 32 वर्ष
- नौशाद पुत्र आस मौहम्मद निवासी ग्राम नन्हेडी थाना भोपा, मुजफ्फरनगर, उम्र करीब 45 वर्ष
- नौमान पुत्र फुरकान निवासी ग्राम नूर नगरियाना कस्बा व थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर, उम्र करीब 25 वर्ष।
