उत्तरप्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल पू0मा0)शिक्षक संघ का त्रैवार्षिक मण्डलीय अधिवेशन /चुनाव एवम शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन बदायूँ में 15 व 16 नबम्बर को आयोजित होगा।

प्रेमानंद शर्मा

रिपोर्टर प्रदीप पाण्डेय बदायूं

बदायूं ,पूर्व निर्धारित एजेंडे के अनुसार आज स्काउट भवन पर उत्तरप्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल(पू0मा0)शिक्षक संघ बदायूँ की एक आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष श्री प्रेमानन्द शर्मा जी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।बैठक में प्रान्तीय निर्देशानुसार दिनाँक 15 और 16 नबम्बर 2025 को मण्डलीय अधिवेशन/ चुनाव स्काउट भवन बदायूँ में आयोजित किये जाने की रूप रेखा तैयार की गई । जिलाध्यक्ष प्रेमानंद शर्मा ने कहा यह बदायूँ जनपद के लिए सौभाग्य की बात है कि इस बार मण्डलीय अधिवेशन के आयोजन की ज़िम्मेदारी जनपद बदायूँ को दी गई है।संगठन की जनपदीय व समस्त ब्लॉक कार्यकारिणी अधिवेशन को सफल बनाने में अपना योगदान दें। ज़िला महामंत्री फरहत हुसैन ने अवगत कराया कि दिनाँक 15 नवम्बर को नामांकन प्रक्रिया एवम 16 नबम्बर को चुनाव व शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जायेगा।मण्डलीय उपाध्यक्ष यतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में मंडल के सभी चार जनपद बदायूँ,बरेली ,शाहजहांपुर व पीलीभीत के शिक्षक प्रतिनिधि ( डेलीगेट्स) भाग लेंगे।शपथ ग्रहण कार्यक्रम में राष्ट्रीय व प्रान्तीय अध्यक्ष योगेश त्यागी मुख्य अतिथि एवम प्रदेशीय महामंत्री नरेश कौशिक व प्रान्तीय कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि होंगे।बैठक में जनपद के अधिक से शिक्षकों से दिनाँक 16 नबम्बर 2025 को अधिक से अधिक संख्या में पहुँच कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।बैठक में अकबर अली खान,विजय कुमार,करुणेश यादव ,संजीव कुमार सक्सेना,रमेश कुमार,विकारुद्दीन,सोमदत्त शर्मा ज़मीर अहमद,आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *