समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार को बरेली पहुंचे।
एम डी न्यूज़,
बरेली समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार को बरेली पहुंचे जहां उन्होंने विधायक अताउर रहमान की पुत्री के विवाह समारोह में शिरकत की उन्होंने कहा कि ऐसे अवसर पर आने से लोगों में मिलने और विचार साझा करने का अवसर मिलता है शादी समारोह में पहुंचने के बाद अखिलेश यादव ने प्रेस वार्ता की जिसमें उन्होंने प्रदेश की मौजूदा सरकार और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।
अखिलेश यादव में दिल्ली में हुए बम धमाके की सरकार की बहुत बड़ी नाकामी बताया बोले खुफिया तंत्र पूरी तरह फेल हो गया तभी ऐसी घटना संभव हुई बिहार चुनाव पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा जनता अब बदलाव चाहती है और तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री के रूप में देख रही है उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार देश की अर्थव्यवस्था को चीन के हाथों सौंप चुकी है सरकार स्वदेशी की बात करती है लेकिन पूरी इकोनामी चीन के कब्जे में है बाजार में चीनी सामान हावी है अखिलेश ने कहा की चुनाव आयोग अब भाजपा के इशारों पर काम कर रहा है रामपुर और कुंदरकी में हजारों लोगों को वोट डालने नहीं दिया गया।
रिपोर्टर गौरव कुमार एम डी न्यूज़ बरेली।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed