बाराबंकी:- पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) विकास चंद्र त्रिपाठी के कुशल पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकरी नगर संगम कुमार के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 5 .0 महिला सशक्तिकरण अभियान,साइबर जागरूकता एवं यातायात जागरूकता अभियान के तहत महिला थानाध्यक्ष मुन्नी सिंह मिशन शक्ति टीम उ0नि0 कामिनी साहू म0हे0कां0 सुमन मौर्य म0हे0कां0 आशा यादव, म0कां0 आरती के द्वारा सागर इंटर कॉलेज बाराबंकी में नारी सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाकर छात्र-छात्राओं ‌ को नारी सुरक्षा सम्मान व स्वालंबन हेतु -घरेलू हिंसा,बाल विवाह, पास्को एक्ट , गुड टच बैड टच व साइबर क्राइम संबंधी अपराध महिला मिशन शक्ति केंद्र यातायात के नियमों बारे में जागरूक किया गया। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाये गये हेल्पलाइन नंबरों 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर,1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन नंबर,1098 चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर,1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर,112 पुलिस आपातकालीन सेवा,108 एंबुलेंस सेवा,102 स्वास्थ्य सेवा के बारे में जानकारी दी गई व सरकार द्वारा चलाई गई लाभकारी योजनाओं जैसे- सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, आदि के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई व पंपलेट वितरित किया गया एवं उनकी समस्याएं पूछी गई।

मंडल ब्यूरो चीफ
तेज बहादुर शर्मा/रामानंद सागर।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed