शिवेंद्र के नेतृत्व में 15 नवंबर को निकाली जाएगी विशाल पदयात्रा

अयोध्या:

लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के 150 वर्ष पूर्ण होने पर ब्लॉक प्रमुख संघ जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह के नेतृत्व में आगामी 15 नवंबर को पूर्वाह्न 11 बजे विशाल पदयात्रा निकाली जाएगी। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक तथा भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय राय की अगुवाई में निकाली जाने वाली इस विशाल पदयात्रा में करीब दस हजार लोगों के शामिल होने की योजना बनाई जा रही। विल्वहरि घाट हनुमान मंदिर से गंगौली चौराहा होते हुए श्री निर्भय सिंह औद्योगिक इंटर कॉलेज पर समाप्त होने वाली इस पदयात्रा की तैयारी को लेकर बुधवार को विकासखंड पूरा बाजार में तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि सरदार पटेल की जयंती पर निकलने वाली यह पदयात्रा ऐतिहासिक होगी। विधायक ने पदयात्रा में शामिल होने के लिए आम जनमानस से अपील की।

आशुतोष पांडे रिपोर्टर MDन्यूज़ जनपद अयोध्या

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *