रामनगर बाराबंकी
बाराबंकी जिले की तहसील रामनगर के अंतर्गत संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में लगभग 4 माह से आशा स्वास्थ्य कार्य कर्ताओं को मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है।जबकि दीपावली त्यौहार पर सभी विभागों को उनका वेतन/मानदेय दिया गया।ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्रों एवं शहरी क्षेत्रों में अपनी स्वास्थ्य संबंधी लोगों को जागरूक कर उनके स्वास्थ्य की देखरेख करने के लिए गर्मी,बरसात,और भयंकर जाड़े में भी जन मानस की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए हर समय तैयार रहती हैं।करीना काल से लेकर आज तक सभी प्रकार के सरकारी कार्यों में अपनी अहम भूमिका निभाने वाली आशाओं को समय पर पारिश्रमिक का भुगताव नहीं किया जाता।शायद स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की अवहेलना के चलते आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ता मायूस हैं।इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी बाराबंकी से दूरभाष के माध्यम से कई बार दूरभाष के माध्यम से अवगत करने हेतु संपर्क किया गया पर उन्होंने फोन रिसीव करना मुनासिब नहीं समझा।अब देखना यह है कि एक तरफ योगी आदित्यनाथ जी की सरकार सबका साथ और सबका विकास करने का दावा करती हैं वहीं विभागीय अधिकारियों उनके दावों को पलीता लगाने का काम कर रहे हैं।

मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या
तेज बहादुर शर्मा।
