एम, डी, न्यूज़ चैनल। मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फनगर संजय कुमार वर्मा के एवंम थाना प्रभारी पुरकाजी जयवीर सिंह के नेतृत्व में दिनांक 05.11.2025 को शुक्रताल में आयोजित मेले से थानाक्षेत्र मंगलौर, उत्तराखण्ड के अन्तर्गत ग्राम बूढपुर जट व मौहम्मदपुर के कुछ ग्रामीण ट्रैक्टर -ट्राली से वापस अपने गांव आ रहे थे। रास्ते में ट्राली की साईड लगने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद में ग्राम बूढपुर जट निवासी युवकों द्वारा अवैध शस्त्रों से ग्राम मौहम्मदपुर के युवकों पर फायरिंग की गयी। जिसमें मौहम्मदपुर के 03 युवक घायल हो गये थे। सूचना पर थाना पुरकाजी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया तथा उच्चाधिकारियों के निर्देशन पर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए थाना पुरकाजी पर पुलिस टीम का गठन किया गया। उक्त अभियोग में वांछित 04 अभियुक्तों को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आज दिनांक 13.11.2025 को थाना पुरकाजी पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि आपके थाने से वांछित चल रहा अभियुक्त कैल्लनपुर शराब के ठेके के पास घूम रहा हैं। सूचना पर विश्वास करते हुए थाना पुरकाजी पुलिस मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंची तथा अभिुयक्त की घेरकर पकड़ने का प्रयास किया तो अभियुक्त पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करते हुए नहर पटरी के जंगल की तरफ भागने लगा। बदमाश द्वारा की गयी फायरिंग में पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गई। जिससे अभियुक्त घायल हो गया। अभियुक्त को घायल अवस्था मे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त कब्जे से एक ,315, बोर का तंमचा एक जिन्दा कारतुस एक खोखा कारतूस बरामद किए गए।अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस द्वारा पुछताछ करने पर अभियुक्त ने अपना नाम कनिष्क पुत्र संजीव निवासी ग्राम बुडपुर जट थाना मंगलोर जनपद हरिद्वार बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *