रोज़ी-रोटी की तलाश में विदेश गए एक युवक की मौत की खबर ने पूरे परिवार को गम में डुबो दिया है। अमेठी जनपदनके जायस कस्बे के घोसियाना निवासी इसरार अहमद पुत्र बकरीदी की सऊदी अरब के अलहासा स्थित “अल सैफ” कंपनी में मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, इसरार अहमद करीब पांच माह पहले अपने परिवार के बेहतर भविष्य की उम्मीद में सऊदी अरब गए थे, जहां वे कंपनी में हेल्पर के पद पर कार्यरत थे। अचानक परिजनों को उनकी मौत की सूचना मिली तो घर में कोहराम मच गया।

परिजनों के अनुसार, इसरार की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं। मृतक के दो छोटे बच्चे हैं, जबकि पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है और वह बार-बार बेहोश हो जा रही है।

परिजनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा व जिलाधिकारी अमेठी से अपील की है कि इसरार के शव को भारत लाया जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *