
हरदोई में थानाध्यक्ष के घर 35 लाख की ज्वेलरी चोरी का पुलिस ने किया खुलासा,तीन महिलाएं-एक पुरुष गिरफ्तार,पांच बच्चे संरक्षण में में
रिपोर्ट -पुनीत शुक्ला
हरदोई क्षेत्र में थानाध्यक्ष के सरकारी आवास से हुई करीब 35 लाख रुपये की ज्वेलरी चोरी की वारदात का पुलिस ने महज छह दिनों में सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया। पुलिस ने तीन महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है,जबकि पांच बाल अपचारियों को संरक्षण में लिया गया है।आरोपियों के पास से चोरी की बड़ी तादात में ज्वेलरी बरामद कर ली गई है। गिरफ्तार महिलाएं कबाड़ बीनने का काम करती थीं और बच्चों की मदद से तालाबंद मकानों की रेकी करवाती थीं,फिर वारदात को अंजाम देती थीं।♦️घटना 9 नवंबर की है। सवायजपुर थाने के थानाध्यक्ष उप निरीक्षक प्रिंस कुमार शीतकालीन वर्दी लेने पुलिस लाइन स्थित अपने राजकीय आवास पर पहुंचे तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है।अंदर जाकर पता चला कि उनकी शादी में माता-पिता द्वारा दिए गए करीब 20 लाख रुपये के सोने के आभूषण और पत्नी को उपहार में मिले लगभग 15 लाख रुपये के आभूषण गायब हैं।थानाध्यक्ष ने 11 नवंबर को कोतवाली शहर में तहरीर दी,जिस पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सफल अनावरण के लिए कोतवाली शहर पुलिस के साथ स्वाट एवं सर्विलांस टीम को लगाया।टीम ने सीसीटीवी फुटेज, वैज्ञानिक साक्ष्यों और मुखबिरों की मदद से वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह तक पहुंच बनाई। पुलिस के मुताबिक जांच के दौरान पता चला कि आरोपी महिलाएं कबाड़ बीनने के बहाने इलाके में घूमती थीं।वे बच्चों से तालाबंद मकानों की रेकी करवाती थीं।बच्चे घर में घुसकर सामान की लोकेशन देखते, फिर महिलाएं बच्चों की मदद से दरवाजा खुलवाकर अंदर दाखिल होतीं और चोरी कर फरार हो जाती थी…
