थाना आगमन पर प्रभारी निरीक्षक मोतीगंज ने उनका स्वागत किया,जिसके उपरान्त उनके द्वारा गार्ड की सलामी ली गई ।इस दौरान उन्होंने थाना परिसर ,कार्यालय,अभिलेख,शस्त्रागार, भोजनालय,महिला हेल्पडेस्क एवं विवेचना कक्ष का निरीक्षण किया तथा स्वच्छता अभिलेखो के अद्यतन व रख रखाव ,पारदर्शी कार्यप्रणाली,गस्त व्यवस्था एवं रात्रि चेकिंग को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। महिला हेल्पडेस्क पर तैनात पुलिसकर्मियों को महिला एवं बालिकाओं संबंधी शिकायतों पर सम्वेदनशील एवं त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक गोंडा पूर्वी द्वारा ग्राम प्रहरियो को कंबल,ग़मछा एवं टार्च वितरित किए गए तथा उन्हें स्थानीय आपराधियों एवं संदिग्ध गतिविधियों की सूचना समय से उपलब्ध कराने हेतु प्रेरित किया गया। अंत मे उन्होने थाना स्टाफ को फरियादियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण एवं जनहितैषी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक थाना मोतीगंज सहितअन्य अधिकारी एवंकर्मचारी उपस्थित रहे।

एमडी न्यूज ब्यूरों गोंडा अजीत यादव

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *