MD News बनारस सुभान अली की रिपोर्ट
लखनऊ
हज़रत सूफ़ी संत सैयद मखदूम अशरफ़ जहाँगीर सिमनानी रहमतुल्लाह अलैह (अकबरपुर ) की दरगाह के लिए आज अकीदतमंदों द्वारा चादर और खुशबू पेश की गई। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री शिवपाल सिंह यादव जी ने दरगाह शरीफ़ से आए हुए खादिमों का स्वागत किया और देश तथा प्रदेश में अमन, भाईचारा और खुशहाली की दुआ की,
कार्यक्रम के दौरान मोहम्मद आसिफ़ (ख़ादिम-ए-आस्ताना), रहमान मुज़ाबिर आस्ताना, मोहम्मद सूफियान, क़ादिरी साहब, समाजवादी पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव एवं सुप्रसिद्ध गायक-संगीतकार नौशाद अली राहत, मोहम्मद आक़िब भारत (बनारस), चांद बाबा (बनारस), नईम खान, शमीम भारत, अर्चना दीक्षित अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष शकील नदवी साहब समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान सूफ़ी परंपरा और सांप्रदायिक एकता का सुंदर उदाहरण देखने को मिला। सभी उपस्थित लोगों ने हज़रत मखदूम अशरफ़ जहाँगीर सिमनानी रह0 अलैह को याद करते हुए समाज में मोहब्बत, इंसाफ़ और भाईचारे के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया,
इस मौके पर श्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि “सूफ़ी संतों ने हमेशा इंसानियत, प्रेम और एकता का पैग़ाम दिया है। आज हमें उनके रास्ते पर चलकर समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखना है।”
कार्यक्रम का समापन अमन की दुआ के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *