हसेरन कन्नौज से अखिलेश राजपूत के साथ अजय राजपूत की रिपोर्ट

कन्नौज/जिला विद्यालय निरीक्षक पप्पू सरोज ने आज हसेरन ब्लाक का औचक निरीक्षण किया साथ में अमित द्विवेदी एवं अजय यादव सहित श्री सत्यदेव आनंद महिला विद्यापीठ इंटर कॉलेज में पहुंचे जहां जिला विद्यालय निरीक्षक जी ने अपनी इच्छा जाहिर की कि हम बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे परीक्षार्थियों से सीधा संवाद करना चाहते हैं विद्यालय प्रबंधक पूर्व विधायक अरविंद प्रताप जी ने निर्देश दिया सभी विद्यार्थियों को सभागार में एकत्रित कर बैठाया जाए इसके बाद शुरू हुई जिला विद्यालय निरीक्षक जी की क्लास जिसमें उन्होंने बताया कि समाज में सबसे पूज्य व्यक्ति अगर कोई है तो वह है शिक्षक विद्यार्थियों को हमेशा शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए उनके आशीर्वाद से ही आप आगे बढ़ सकते हो तथा यह भी बताया कि कोई भी शिक्षक कभी भी किसी विद्यार्थी का बुरा नहीं चाहता है कड़ी मेहनत और लगन से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है वहीं विद्यार्थियों ने भी अपनी समस्याओं को रखा तथा सरोज जी के द्वारा उनकी समस्याओं का निराकरण भी किया गया जिला विद्यालय निरीक्षक ने विद्यालय के निरीक्षण के बाद तारीफ करते हुए कहा कि हसेरन ब्लॉक में इतनी उपस्थित अन्य विद्यालयों में नहीं दिखी
इस मौके पर वरिष्ठ लिपि के अमित दुबे अजय यादव के डॉली चौहान सोनिया राठौर अजय राजपूत विवेक शुक्ला अलंकार राजवीर रामनरेश सिंह कौशलेंद्र सिंह तोमर आशीष के अलावा समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *