एम डी न्यूज़
बरेली में बुधवार को छावनी परिषद कार्यालय में बोर्ड बैठक ब्रिगेडियर गगनदीप सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. तनु जैन समेत अन्य बोर्ड के सदस्य मौजूद रहे। बोर्ड बैठक में पहला और मुख्य प्रस्ताव आधुनिक गौशाला की स्थापना रहा। कैंट बोर्ड एक आधुनिक मॉडल गोशाला का निर्माण कराएगा। इसमें उत्तम पोषण, पशु-चिकित्सा सेवाएं, अपशिष्ट से ऊर्जा उत्पादन तथा जनसहभागिता को बढ़ावा दिया जाएगा। यह पहल मानवीय और सतत गो-प्रबंधन का उदाहरण बनेगी। वहीं दूसरा प्रस्ताव एसटीपी के संचालन में सुदृढ़ीकरण का रहा। इसमें सहमति देते हुए सदस्यों ने कहा कि सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स को उन्नत किया जाएगा। इसकी रियल-टाइम मॉनिटरिंग, ट्रीटेड पानी का पुनः उपयोग, स्लज प्रबंधन और हरित क्षेत्रों से समन्वय कर शहरी सौंदर्यीकरण को बढ़ावा देना शामिल है। तीसरा प्रस्ताव इनोवेशन हब की स्थापना का रहा। इसमें कैंट बोर्ड इनोवेशन हब स्थापित करेगा। यहां शहरी प्रबंधन, डिजिटल गवर्नेंस, नागरिक सेवाओं और तकनीकी नवाचारों पर काम किया जाएगा। यह हब युवाओं, स्टार्टअप्स और शोध संस्थानों को जोड़ने का केंद्र के तौर पर छावनी परिषद तैयार करेगा।
कैंट बोर्ड की सीईओ डॉ. तनु जैन ने बताया कि सभी निर्णय बरेली को सतत विकास, कुशल प्रशासन और रहने योग्य शहरी भविष्य की दिशा में मजबूत कदम है। सभी विभागों को समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।
रिपोर्टर गौरव कुमार एम डी न्यूज़ बरेली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *