सहसवान : ईद-उल-जुहा एवं कावड़ यात्रा को शांतिपूर्ण बनाने के लिए पीस कमेटी की बैठक उप जिलाधिकारी महिपाल सिंह की अध्यक्षता में कोतवाली परिसर में संपन्न हुई । अधिकारियों ने नगर एवं देहात क्षेत्रों से आए हुए गणमान्य नागरिकों से अपील की दोनों त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से बनाएं । शांति व्यवस्था का विशेष ध्यान दें । कुर्बानी वाले दिन चिन्हित स्थानों पर ही मल को फेंके सफाई का विशेष ध्यान दें। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक संजीव शुक्ला,अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार,फरीद अहमद,अबडर शर्मा, आदर्श सक्सेना सहित ग्राम प्रधान एवं नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे ।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed