मंडलायुक्त ने किया एस आई आर के कार्य का निरीक्षण ,अच्छा कार्य करने वाले बी एल ओ को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।

रिपोर्टर प्रदीप पाण्डेय बदायूं

बदायूं 29 नवंबर मंडला आयुक्त भूपेंद्र एस चौधरी ने शनिवार को दातागंज तहसील विधानसभा में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में चलाए जा रहे विशेष प्रकार पुनरीक्षण एस आई आर कार्यों का निरीक्षण किया।उन्होंने कहा की कोई भी पात्र अपना मतदान पहचान पत्र बनवाने से ना छूटे उन्होंने अपनी भाग संख्या का कार्य सर्वप्रथम पूर्ण करने वाले आंगनवाड़ी अनुपम सिंह, बबीता गुप्ता ,शारदा एवं रोजगार सेवक हरिओम सहित चार बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। मंडल आयुक्त ने कहा कि मतदाता सूची का त्रुटिहीन व पारदर्शी होना अति आवश्यक है उन्होंने कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक प्रक्रिया की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि विशेष प्रांगण पुनरीक्षण कार्यों में लगे सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण निष्पक्षता व सूचितापूर्ण ढंग से कार्य करें।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *