MD News बहुआयामी सामाचार चैनल
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख
रोहित जैन जनपद मुजफ्फरनगर
बुढ़ाना। SIR फॉर्म से संबंधित शिकायतों और तकनीकी दिक्कतों को दूर करने के लिए शनिवार शाम तहसील बुढ़ाना में SDM अपूर्व यादव की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के जिम्मेदार पदाधिकारियों, समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान SDM अपूर्व यादव ने SIR फॉर्म भरने में आ रही समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वर्ष 2003 से जुड़े फॉर्मों में जो भी त्रुटियाँ सामने आ रही हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर सुधारा जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि SIR फॉर्मों की सूची जल्द से जल्द पूरी कर जनता से फॉर्म प्राप्त कर कार्यालय में समय पर जमा कराई जाए, ताकि कार्य की गति प्रभावित न हो।
SDM ने उपस्थित सभी प्रतिनिधियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि प्रशासन और जनता के बीच समन्वय बनाए रखते हुए इस प्रक्रिया को तेज किया जाए, जिससे लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
बैठक में कई प्रमुख पदाधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से—
प्रमोद सैनी विधानसभा प्रभारी शाहपुर,
विनोद सैनी चेयरमैन LDB,
रामनरेश पूर्व सभासद,
मुकेश शर्मा पूर्व सभासद,
बीजेपी युवा नेता :- हिमांशु संगल नेता, मोनू मलिक, कुलदीप बागड़ी, भारत ठाकुर
घनश्याम
मोहनलाल विश्वकर्मा
शाहिद असलम, मुजफ्फरनगर
बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। सभी पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया कि वे SIR फॉर्म प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने में पूरा सहयोग करेंगे।

