MD News – बहुआयामी समाचार चैनल
रिपोर्ट: रोहित जैन, जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख, मुजफ्फरनगर
तहसील बुढ़ाना के बाहर पिछले चार–पांच दिनों से लगातार SIR फॉर्म भरने के लिए सहायता कैंप संचालित किया जा रहा है, जिसने स्थानीय लोगों के लिए बड़ी राहत का काम किया है। क्षेत्र में बढ़ती तकनीकी दिक्कतों और प्रक्रिया संबंधी समस्याओं को देखते हुए शुरू किए गए इस कैंप में प्रतिदिन सैकड़ों लोग सहायता प्राप्त कर रहे हैं।
कैंप में मौजूद टीम द्वारा लोगों को फॉर्म भरने, दस्तावेज़ सत्यापन, ऑनलाइन एंट्री और आवेदन सबमिशन में पूरी सहायता प्रदान की जा रही है। इससे उन लोगों को सबसे अधिक फ़ायदा हुआ है जिन्हें ऑनलाइन प्रक्रिया समझने में कठिनाई होती थी।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed