एम, डी, न्यूज़ चैनल। मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।

मुजफ्फरनगर,भोपा।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फनगर संजय कुमार वर्मा के तथा थाना प्रभारी भोपा जसवीर सिंह के नेतृत्व में दिनांक 30.11.2025 को वादी मौ0 अनस पुत्र मौ0 अन्जर निवासी ग्राम पिमोडा थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर ने थाना भोपा पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि खुशनसीब पुत्र इन्तजार आदि ने आवेदक की बहन को अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित करने व दहेज की मांग पूरी न होने पर गला घोट कर हत्या कर दी गयी है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना भोपा पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान प्रकाश में आये तथ्यों के आधार पर उपरोक्त मामले में आज दिनांक 01.12.2025 को थाना भोपा पुलिस द्वारा उक्त मामले में वांछित अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर कासमपुरा से जटमुझेडा जाने वाले रास्ते से खुशनसीब पुत्र इंतजार निवासी ग्राम कसौली थाना भोपा को गिरफ्तार किया गया। थाना भोपा पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
