MD News बहुआयामी सामाचार चैनल
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख
रोहित जैन जनपद मुजफ्फरनगर

सहारनपुर। नकुड़ थाना पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक शातिर चोर/अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने तेज़ी से कार्रवाई करते हुए अभियुक्त के कब्जे व निशानदेही पर चोरी किए गए भारी मात्रा में पीली व सफेद धातु के आभूषण बरामद किए।
पुलिस के मुताबिक बरामद माल में—
01 तिल्ली पीली धातु,
01 गले का हार पीले जैसी धातु,
01 सफेद धातु की अंगूठी,
06 जोड़ी पायल सफेद धातु,
11 चाँदी जैसे सफेद धातु के सिक्के,
05 जोड़ी चुकटी सफेद धातु,
01 अहोई की माला सफेद धातु,
एक गले की चैन सफेद धातु,
01 ढूंगा सफेद धातु,
पाजेब के घुंघरू सहित अन्य आभूषण शामिल हैं।
बरामदगी की इस सफलता से पुलिस की कार्यशैली की सराहना हो रही है। थाना नकुड़ पुलिस की तत्परता और सतर्कता से पीड़ित परिवार को राहत मिली है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेजा जा रहा है।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराधियों पर सख़्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *