एम, डी न्यूज़ चैनल । मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।

मुजफ्फरनगर,रामराज। आज दिनांक रामराज क्षेत्र मे संयुक्त पत्रकार महासभा के कार्यालय का मुख्य अतिथि संयुक्त पत्रकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरताज अहमद ने फीता काट कर किया उदघाटन उन्होंने कहा राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती देने के मिशन में जुटे संयुक्त पत्रकार महासभा ने आज एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की
रामराज में संगठन का नया जिला कार्यालय भव्य तरीके से उद्घाटित किया गया। पूरे कार्यक्रम स्थल पर तालियों की जोरदार गूंज बनी रही। यह क्षण संगठन की बढ़ती शक्ति और एकजुटता का प्रतीक बन गया। इस कार्यालय की स्थापना जिला उपाध्यक्ष रोहित कुमार ने की, जिनकी पहल को संगठन के विस्तार का मजबूत आधार बताया जा रहा है। हर जिले में कार्यालय हर पत्रकार के लिए सुरक्षा कवच का प्रतीक है।राष्ट्रीय अध्यक्ष सरताज अहमद ने कहा संयुक्त पत्रकार महासभा किसी व्यक्ति का नहीं, बल्कि हर उस पत्रकार का संगठन है जो सच्चाई के लिए खड़ा है हमारी पहली प्राथमिकता है।हर जिले में कार्यालय खोलकर पत्रकारों को 24 घंटे सुरक्षा कवच देना है।उन्होंने आगे कहा रामराज का यह कार्यालय पत्रकारों की लड़ाई का मजबूत केंद्र बनेगा और यहां से संगठन नए संघर्षों के लिए तैयार रहेगा। जिला उपाध्यक्ष रोहित कुमार ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष सरताज अहमद ने जो विश्वास मुझ पर रखा है, उसे मैं पूरी निष्ठा से निभाऊंगा यह कार्यालय पत्रकारों की हर समस्या और संघर्ष का मजबूत केंद्र बनेगा यही मेरा संकल्प है। कार्यालय पर मौजूद पत्रकार व पद अधिकारी मौजूद रहे ।मोनू कुमार, रोहित दिलावर ,शिवदयाल सिंह ,सत्येंद्र कुमार, रिंकू सिंह ,रविंद्र कुमार, बॉबी कुमार, अंकित कुमार , रूखशीद अहमद,महकार सिंह सत्येंद्र सैनी सतीश कौशिक, मोहम्मद असलम, सचिन सैनी ,सफीक राजपूत, रवि शंकर ,रोहित कुमार ,आदि मौजूद रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *