जिला संवाददाता -विशाल गुप्ता

बाराबंकी। मसौली थाना क्षेत्र के कस्बा मसौली के मोहल्ला भूलीगंज निवासी डा0 रोहित की सागौन की बाग़ मे राष्ट्रीय पक्षी मोर का संदिग्ध परिस्थितियों शव पड़ा मिला। राष्ट्रीय पक्षी के शव की जानकारी मिलते ही तमाम ग्रामीण एकत्रित हो गये सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने कस्बा मसौली के मोहल्ला भूलीगंज निवासी डा0 रोहित की सागौन की बाग़ मे राष्ट्रीय पक्षी मोर का शव देख लोगो मे रोष व्याप्त हो गया मोर की किन परिस्थितियों मे मौत हुई लोगो के बींच.चर्चा होने लगी जानकारी होने पर पहुंचे हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के जिला प्रभारी (छोटा योगी) मोहित हिंदू ने वन विभाग को जानकारी दी लेकिन घंटों इंतजार के बाद वन विभाग की टीम पहुंची जिसे ग्रामीणों में काफी आक्रोश झेलना पड़ा वन विभाग की टीम ने राष्ट्रीय पक्षी के शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
(वन विभाग के पास नही है किट बोरी मे भेजा गया राष्ट्रीय पक्षी का मोर)
कस्बा मसौली मे राष्ट्रीय पक्षी मोर के संदिग्ध परिस्थितियों मे मिले शव की जानकारी पर कोई भी वन अधिकारी नही पहुंचा मौक़े पर पहुंचे वन गार्ड ने राष्ट्रीय पक्षी के शव को बोरी मे रखने लगा जिससे लोगो ने नाराजगी जताई वन गार्ड ने बताया कि वन विभाग के पास किट उपलब्ध नही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed