MD News बहुआयामी सामाचार चैनल
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख
रोहित जैन जनपद मुजफ्फरनगर

बिजनौर। मंगलवार सुबह शेरकोट इलाके के नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जब डीसीएम पिकअप और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और हाईवे पर लंबा जाम लग गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। शेरकोट थाना पुलिस कुछ ही देर में मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे परिजन रो-रोकर बदहवास हो उठे।
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है। हाईवे पर अक्सर होने वाली दुर्घटनाओं को देखते हुए स्थानीय लोग प्रशासन से सख्त निगरानी और यातायात नियंत्रण की मांग कर रहे हैं।
यह दर्दनाक हादसा फिर एक बार तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाले खतरों की ओर इशारा करता है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *