लखनऊ
योगी सरकार की कैबिनेट बैठक कल सुबह 11 बजे लोक भवन में बुलाई गई है। इस अहम बैठक में कई बड़े प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है और कुछ नीतिगत फैसलों की घोषणा भी संभव है।

सूत्रों के अनुसार कैबिनेट में अवैध प्रवासियों को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पेश किया जा सकता है। वहीं धान क्रय से जुड़ी बड़ी राहत या बदलाव पर सरकार फैसला ले सकती है।

आगामी विधानसभा शीतकालीन सत्र को लेकर भी विस्तार से चर्चा प्रस्तावित है। इसके अलावा महिलाओं और युवाओं के लिए नए प्रस्ताव कैबिनेट में रखे जाएंगे, जिन पर विचार होने की संभावना है।

साथ ही प्रशासनिक सुधार से जुड़े प्रस्ताव भी एजेंडे में शामिल हैं, जिन पर सरकार मुहर लगा सकती है।

आदर्श श्रीवास्तव एम डी न्यूज

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *