वाराणसी। लापता हुए सामने घाट निवासी सनबीम के एक छात्र को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। छात्र के पिता ने लंका पुलिस को सूचना दी थी उनका बेटा 27 नवंबर को सुबह करीब 10:30 बजे अपने घर से स्कूल (सनबीम भगवानपुर) जाने के लिए निकला था, लेकिन इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। परिजनों की तहरीर पर थाना लंका में मुकदमा अपराध संख्या 501/25 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीकृत किया गया था। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तलाश अभियान शुरू किया।

इस दौरान लंका थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा और एसओजी प्रभारी गौरव सिंह के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने लगातार खोजबीन की। टीम की सक्रियता और रणनीतिक कार्यवाही के बाद गुमशुदा छात्र को सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया। पुलिस द्वारा छात्र को गाजियाबाद से सकुशल बरामद किया गया।

पुलिस द्वारा छात्र के मिलने की सूचना उसके परिजनों को दी गई, जिसके बाद परिवार में राहत और खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सतर्कता की सराहना की है। पुलिस अब पूरी घटना की जांच कर रही है कि छात्र घर से क्यों और कैसे निकला था तथा इस दौरान वह कहाँ रुका हुआ था। पुलिस प्रशासन ने अपील की है कि ऐसे मामलों में अफवाहों से बचते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दी जाए, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

आदर्श श्रीवास्तव एम डी न्यूज

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *