एम डी न्यूज़
बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर मंगलवार सुबह लोंगो को नकटिया नदी पुल के नीचे लाल रंग के बक्से में आठ साल के बच्चे का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मंगलवार सुबह नदी किनारे रखा बक्सा देख कौतुहलवश लोगों ने खोला तो उनके होश उड़ गए। शव मिलने की सूचना पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस के मुताबिक बच्चे का शव रक्तरंजित हालत में बक्से के अंदर मिला। शव देखकर ही लग रहा था कि किसी ने बच्चे की हत्या कर शव फेंका है। चूंकि बक्सा लाल रंग का है तो तंत्र-मंत्र की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता। मृतक बच्चे की अभी पहचान नहीं हो पाई है। थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या कहीं और करके शव इस इलाके में फेंका गया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज दिखवाई जाएगी। जल्दी ही हकीकत पता कर ली जाएगी।
रिपोर्टर गौरव कुमार एम डी न्यूज़ बरेली

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *