MD News — बहुआयामी समाचार चैनल
रिपोर्ट: रोहित जैन, जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख, मुजफ्फरनगर

जनपद शामली की स्वाट टीम व थाना झिंझाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक अंतर्राज्यीय वांछित हिस्ट्रीशीटर अपराधी को मुठभेड़ में ढेर कर बड़ी सफलता हासिल की है। अपराधी पर शामली में 50,000 रुपये तथा बागपत में 25,000 रुपये का ईनाम घोषित था।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वांछित अपराधी बाइक पर सवार होकर क्षेत्र में किसी वारदात की योजना बना रहा है।
पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की तो आरोपी ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में आत्मरक्षार्थ की गई पुलिस फायरिंग के दौरान आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
बरामद हथियार व सामग्री

कार्बाइन 09 एमएम

पिस्टल .32 बोर (Beretta – Made in Italy)

बड़ी मात्रा में जिंदा एवं खोखा कारतूस

बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतक अपराधी कई गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित था और लंबे समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी/ढेर होने से स्थानीय क्षेत्र में राहत की भावना है और पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *