पुलिस ने समझा-बुझाकर कराया अंतिम संस्कार

बाराबंकी। थाना कोतवाली नगर अंतर्गत ग्राम बबुरिहा (आलापुर) निवासी प्रेम सिंह का पुत्र विशाल यादव कल दोपहर से रहस्यमय तरीके से लापता होने के बाद देर रात लावारिस हालत में मृत मिला। परिजनों ने अनीस, हिमांशु और चाहत यादव पर हत्या कर दुर्घटना का रूप देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित पिता के अनुसार, 01 दिसंबर दोपहर करीब 12 बजे तीन युवक मोटरसाइकिल से उनके बेटे विशाल को घर से बुलाकर ले गए थे। देर शाम तक जब वह वापस नहीं आया तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन सभी आरोपितों के मोबाइल बंद मिले। रात लगभग 9 बजे हिमांशु के भाई सुशील ने फोन कर बताया कि इन्दिरा डैम के पास एक शव पड़ा है। परिजन तत्काल मौके पर पहुँचे, जहाँ एक व्यक्ति ने बताया कि यहां मिले लावारिस शव को पुलिस चौकी खुर्दही, लखनऊ भेज दिया गया है। फोटो देखकर परिजनों ने शव की शिनाख्त की जिसके बाद रात में ही पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई। परिजनों का आरोप है कि उक्त तीनों युवकों ने विशाल यादव की हत्या कर हादसे का रूप देने की कोशिश की है। थाने में रिपोर्ट दर्ज न होने पर नाराज़ परिजन कल शाम मंगलवार को आलापुर के निकट रोड जाम करने पर उतारू हो गए जिससे हालात तनावपूर्ण हो गए। सूचना पर एडिशनल एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी, सीओ सिटी संगम कुमार, तथा नगर कोतवाली प्रभारी मौके पर पहुँचे और परिजनों से बातचीत कर शांत कराया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि घटना स्थल से संबंधित थाने से वार्ता की गई पीएम रिपोर्ट आने के बाद शीघ्र ही मुकद्दमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जाएगी। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजनों ने देर रात विशाल यादव का अंतिम संस्कार किया।

मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या
तेज बहादुर शर्मा।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *