मीरजापुर । सोशल मीडिया पर दिनांक 01 – 12 – 2025 को थाना लालगंज क्षेत्र से सम्बन्धित एक मारपीट की घटना का वीडियो प्रसारित हुआ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर सोमेन वर्मा द्वारा वायरल वीडियो का त्वरित संज्ञान लेकर घटना की जांच कर अभियुक्त की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक लालगंज को निर्देशित किया गया। उक्त निर्देश के क्रम में थाना लालगंज पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना लालगंज पर वादी राधेश्याम दूबे पुत्र रामदत्त दूबे निवासी अकसौली थाना पड़री जनपद मीरजापुर की प्राप्त तहरीर के आधार पर धारा 115(2), 351(3), 352 बीएनएस पंजीकृत किया गया। थाना स्थानीय पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में पतारसी- सुरागरसी व अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में नामजद अभियुक्त जितेन्द्र उर्फ मुन्ना त्रिपाठी पुत्र कृष्णदत्त त्रिपाठी निवासी गम्भीरापुर थाना लालगंज जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

आदर्श श्रीवास्तव एम डी न्यूज

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *