लखनऊ।उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी अवकाश तालिका में कई बड़ी और अहम बातें सामने आई हैं।अगले साल छह सार्वजनिक अवकाश शनिवार या रविवार को पड़ रहे हैं जिससे सरकारी कर्मचारियों को छह छुट्टियों का नुकसान हो रहा है। दूसरी ओर अगर कर्मचारी अपने अर्जित अवकाशों को चतुराई से खर्चे तो वे साल भर में कम से कम आठ त्योहारी छुट्टियों का आनंद बढ़ा सकते हैं।

प्रदेश सरकार ने मंगलवार को अगले साल की सरकारी छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। हजरत अली का जन्म दिवस (3 जनवरी) शनिवार, शिवरात्रि (15 फरवरी) रविवार, ईद (21 मार्च) शनिवार, स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) शनिवार और दीपावली (8 नवंबर) रविवार को पड़ रही हैं।

इन छुट्टियों के द्वारा आनंद को बढ़ा सकते हैं

गौर किया जाय तो गुड फ्राइडे (3 अप्रैल), बुद्ध पूर्णिमा (1 मई), रक्षाबंधन (28 अगस्त), जन्माष्टमी (4 सितंबर), महात्मा गांधी जयंती (2 अक्तूबर) और क्रिसमस डे (25 दिसंबर) शुक्रवार के दिन पड़ रहे हैं। यानी, गुरुवार शाम के बाद रविवार तक तो वैसे भी छुट्टियां हैं। हालांकि अगर आगे या पीछे कोई अवकाश ले लिया जाए तो छुट्टियों का यह आनंद बढ़ाया जा सकता है। इसी तरह गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) सोमवार को पड़ रहा है। शनिवार, रविवार और सोमवार को कार्यालय बंद रहेंगे।

24 सार्वजनिक छुट्टियां हैं शामिल

कैलेंडर के मुताबिक सार्वजनिक अवकाशों की संख्या 24 होगी। निर्बंधित अवकाशों की संख्या 31 है। गुरु गोविंद सिंह जयंती (3 जनवरी) और गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस (24 नवंबर) को आदेशों के अधीन रखा गया है।

होली अवकाश को लेकर संशय

कैलेंडर के मुताबिक होलिका दहन दो मार्च और होली की छुट्टी चार मार्च को है। यानी, तीन मार्च की छुट्टी का जिक्र नहीं है। दो को सोमवार और तीन को बुधवार है। अगर सरकारी कर्मचारी सोमवार की छुट्टी का इंतजाम कर लें तो उन्हें गुरुवार शाम से बुधवार तक का लंबा अवकाश मिल सकता है।

सार्वजनिक अवकाश में ये शामिल

हजरत अली का जन्म (3 जनवरी), गणतंत्र दिवस (26 जनवरी), महाशिवरात्रि (15 फरवरी), होलिका दहन (2) मार्च), होली (4 मार्च), ईद (21 मार्च), राम नवमी (26 मार्च), महावीर जयंती (31 मार्च), गुड फ्राइडे (3 अप्रैल), अंबेडकर जयंती (14 अप्रैल), बुद्ध पूर्णिमा (1 मई), बकरीद (27 मई), मोहर्रम (26 जून), स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त), बारावफात (26 अगस्त), रक्षा बंधन (28 अगस्त), जन्माष्टमी (4 सितंबर), गांधी जयंती (2) अक्तूबर), दशहरा (20 अक्तूबर), दीपावली (8 नवंबर), गोवर्धन पूजा (9 नवंबर), भैयादूज (11 नवंबर), गुरुनानक जयंती (24 नवंबर) और क्रिसमस डे (25 दिसंबर)।

उत्तर प्रदेश सरकार की वर्ष 2026 की सार्वजनिक अवकाश सूची जारी, करें डाउनलोड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *