अमरापुर स्थित सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का मंत्री ने भ्रमण कर लिया जायजा
कन्नौज से सहायक ब्यूरो प्रमुख ऋषि जैन की रिपोर्ट MD NEWS
कन्नौज 2 दिसम्बर। उ.प्र. के समाज कल्याण मंत्री असीम अरूण ने आज अमरापुर स्थित सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होने कहा कि कन्नौज नगर से निकलने वाला सीवर जल किस प्रकार शुद्ध किया जाता है। गंदगी क्यों नही बचती और शुद्धिकरण के बाद यह पानी किस प्रक्रिया से गंगा नदी में प्रवाहित होता है इन सभी पहलुओं की गहन समीक्षा हेतु यह भ्रमण किया गया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने यह बताते हुये संतोष व्यक्त किया कि प्लांट निर्धारित मानकों के अनुसार प्रभावी रूप से कार्य कर रहा है। उन्होने कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह व्यवस्था कन्नौज वासियों के लिये आश्वस्तिकर है। क्योकि शुद्ध किए बिना किसी भी प्रकार का प्रदूषित पानी गंगा नदी में नही जाने दिया जा रहा है। नगर के मुख्य सीवर प्लांट में पूर्व में हुई कमियों एवं निर्माण सम्बन्धी त्रुटियों को गंभीरता से लिया गया है। जिन ठेकेदारों एंव जिम्मेदार इंजीनियरों द्वारा लापरवाही की गई उनके खिलाफ आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाई की जा रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *