जनपद सिद्धार्थ नगर , उत्तर प्रदेश ::: रिपोर्ट – सूरज गुप्ता
भगवान शिव और मां पार्वती की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र ।।

छोटे नन्हे कलाकार ने जीता दर्शकों का दिल ।।
जनपद सिद्धार्थनगर के तहसील डुमरियागंज अंतर्गत ग्राम बहेरिया में चल रहे नौ दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आज द्वितीय दिवस पर भगवान शिव मां पार्वती एवम् नंदी महाराज का झांकी का हुआ आयोजन जिसमें नन्हे नन्हे कलाकार ने लिया हिस्सा भगवान शिव के रुप में उन्नति पाण्डेय मां पार्वती के रूप में मान्या पाण्डेय नंदी महाराज के रूप में समर्थ पाण्डेय ने लिया हिस्सा ।
भगवान शिव मां पार्वती और नंदी महाराज की झांकी दर्शकों के बीच बना अदभुत दृश्य ऐसा लग रहा था कि भगवान शिव मां पार्वती एवं नंदी महाराज स्वयं दर्शकों के बीच जाकर अपना आशीर्वाद प्रदान कर रहे हैं कथावाचक श्री आलोक आनंद शास्त्री जी व आचार्य श्री संदीप शुक्ला द्वारा भगवान शिव मां पार्वती और नंदी महाराज का पूजन अर्चन और आरती कर किया गया कार्यक्रम सम्पन्न उसके बाद दर्शकों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया ।।
