हरदोई…………हरदोई जिले के हरपालपुर में अरवल थाना क्षेत्र के पूरारतन गांव में सड़क पर दौड़ लगा रहे किशोर को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।अरवल थाना क्षेत्र के पूरारतन गांव निवासी मोहित (17) पुत्र रामवीर शनिवार शाम सड़क पर दौड़ लगा रहा था। तभी उसको हरपालपुर थाना क्षेत्र के पलिया गांव की तरफ से आ रहे बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन उसे एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर में भर्ती कराया गया।जहां पर डॉक्टर ने गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक छः भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। उसकी मां राजेश्वरी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक युवक आर्मी की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रिपोर्ट पुनीत शुक्ला

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed