एम डी न्यूज़
बरेली शहर में विज्ञापन शुल्क और भू प्रयोग शुल्क जमा नहीं करने पर संबंधित ठेकेदारों के विरुद्ध नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। नगर निगम अधिशासी अभियंता राजीव राठी ने 88.93 लाख रुपये नहीं देने पर विज्ञापन कंपनी और 5.28 लाख रुपये नहीं देने वाले ठेकेदार के विरुद्ध एसपी सिटी को प्राथमिकी लिखने का पत्र दिया है। नगर निगम में विज्ञापन प्रभार देख रहे राजीव कुमार राठी का कहना है कि शहर की एक विज्ञापन कंपनी नगर निगम में पंजीकृत है। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर नगर आयुक्त ने बीती 24 मई को कंपनी का ठेका निरस्त कर दिया था। नगर निगम राजस्व हित में जब तक टेंडर नहीं हो जाता है, इसी फर्म को जून से प्रतिमाह 44.46 लाख रुपये मय जीएसटी के जमा करने को कहा गया। परंतु फर्म ने सितंबर और अक्टूबर की धनराशि 88.93 लाख रुपये आज तक जमा नहीं की। इस पर विलंब शुल्क 1.33 लाख रुपये भी लगाया गया। फर्म की ओर बिना धनराशि जमा किये विज्ञापन पटों पर लगातार विज्ञापन प्रकाशित किया जा रहा है। इस संबंध में फर्म को नोटिस देकर 29 नवंबर तक का समय भी दिया। धनराशि जमा नहीं किए जाने के चलते विलंब होना बताकर नगर निगम को गुमराह किया गया। इससे नगर निगम को नुकसान और राजस्व की क्षति हो रही है।
रिपोर्टर गौरव कुमार एम डी न्यूज़ बरेली

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *