मुज़फ्फरनगर। पुलिस अधीक्षक अपराध (SP Crime) द्वारा आज थाना खालापार एवं थाना नई मंडी स्थित मिशन शक्ति केंद्र तथा साइबर हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महिला सुरक्षा, त्वरित शिकायत निस्तारण और साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।

एसपी क्राइम ने दोनों थानों में उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि महिला हेल्पडेस्क पर आने वाली प्रत्येक शिकायत का तुरंत पंजीकरण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही साइबर हेल्प डेस्क पर तकनीकी दक्षता बढ़ाने, पीड़ितों को त्वरित सहायता देने और बढ़ते ऑनलाइन अपराधों पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने यह भी कहा कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बच्चियों को सुरक्षा, जागरूकता और सहायता उपलब्ध कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

निरीक्षण के दौरान रिकॉर्ड, सुविधाओं और व्यवस्था की बारीकी से जांच की गई तथा आवश्यक सुधार हेतु संबंधित कर्मियों को निर्देशित किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *