MD NEWS बहुआयामी समाचार
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख – रोहित जैन, जनपद मुजफ्फरनगर
मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रहे वांछित अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत बुढ़ाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त इकराम पुत्र शमीम निवासी मौहल्ला रोगिन गिरान, थाना जहांगीराबाद (बुलंदशहर), हाल निवासी ईदगाह रोड पसोंडा, थाना टीला मोड (गाजियाबाद), उम्र 34 वर्ष को अवैध तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
गिरफ्तारी मन्दवाड़ा से लुहसाना जाने वाले रास्ते पर लगभग 150 मीटर आगे की गई। समय — 06 दिसंबर 2025, प्रातः 11:05 बजे।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
- मु0अ0सं0 04/2024 — धारा 379/414/411, थाना ककरौली
- मु0अ0सं0 556/2023 — धारा 379 भादवि, थाना बुढ़ाना
- मु0अ0सं0 008/25 — धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, थाना बुढ़ाना
- मु0अ0सं0 498/25 — धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना बुढ़ाना (वर्तमान केस)
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 छविकान्त सिंह
है0का0 206 गजेन्द्र सिंह
का0 1206 विजय कुमार
वरिष्ठ अधिकारियों के कुशल निर्देशन में बुढ़ाना पुलिस की यह कार्रवाई सराहनीय मानी जा रही है। अपराधियों के खिलाफ लगातार की जा रही सख्त कार्यवाही से क्षेत्र में सुरक्षा और कानून व्यवस्था मजबूत हो रही है।
