MD News बहुआयामी समाचार चैनल
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख
रोहित जैन (दभेडी वाले)
बुढ़ाना | मुजफ्फरनगर

शासन द्वारा निर्गत आदेशों एवं निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया।

एसएसपी द्वारा प्रत्येक शिकायत का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जनसुनवाई के माध्यम से पुलिस-जन संवाद को सुदृढ़ करने एवं आमजन को त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल रही।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed