MD News बहुआयामी समाचार चैनल
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख
रोहित जैन (दभेडी वाले)
बुढ़ाना | मुजफ्फरनगर
मुजफ्फरनगर सदर तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया।
धरने के दौरान किसानों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। किसान नेताओं ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
मौके पर प्रशासनिक अधिकारी किसानों से वार्ता करते नजर आए और उनकी समस्याओं को सुनकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

