अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के जिला अध्यक्ष अमन पाठक के बाबा की तेरहवीं संस्कार में ब्राह्मणों ने बाबा के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और भोज प्रसाद ग्रहण किया।

रिपोर्टर प्रदीप पाण्डेय बदायूं

कल दिनांक 17.12.2025 को अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, अबध प्रान्त, उत्तर प्रदेश के जनपद -बदायूं के जिला अध्यक्ष श्री अमन पाठक के बाबा व पूर्व प्रधान श्री मुनेन्द्र पाठक व भारतीय जनता पार्टी के नेता श्रीयुत श्रीकृष्ण पाठक के पिता जी सेवानिवृत्त स्वर्गीय श्री मोद प्रकाश पाठक जी की आयोजित तेरहवीं संस्कार में उनके निज निवास ग्राम मोहम्मद नगर सुलरा उर्फ एभिया में हजारों राजनैतिक एवं सामाजिक , संबंधी , ग्रामवासी व अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, शाहजहांपुर के जिला अध्यक्ष श्री विनय कुमार दीक्षित, बरेली के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री रजनीश शंखधार व बदायूं जनपद के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण आदि पहुंचे शुभचिंतक बन्धुओं ने अपने अपने श्रृद्धा सुमन अर्पित किये और भोज में सम्मिलित हुए।

अपने श्रृद्धा सुमन अर्पित करते एवं उन्हें सादर नमन करते हुए अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, अबध प्रान्त, उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम अवतार मिश्रा ने कहा कि स्वर्गीय श्री मोद प्रकाश पाठक जी धार्मिक, कर्तव्य परायण, सर्व प्रेमी , गुणवान,परोपकारी, सेवा भावी और सभी के शुभचिंतक व्यक्ति थे। ईश्वर उन्हें सद्गति प्रदान करें। अपने श्रृद्धा सुमन अर्पित करते हुए अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, शाहजहांपुर के जिला अध्यक्ष श्री विनय कुमार दीक्षित ने कहा कि स्वर्गीय श्री मोद प्रकाश पाठक जी की सभी से प्रशंसा सुनी । इससे लगता है कि वे बहुत ही अच्छे व्यक्ति थे। ईश्वर उन्हें सद्गति प्रदान करें। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के जिला उपाध्यक्ष श्री नरेन्द्र मोहन ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर ईश्वर से स्वर्ग में भी उन्हें ऊंचा स्थान प्रदान करने की कामना की ।जिला अध्यक्ष श्री अमन पाठक जी ने उन्हें श्रृद्धा सुमन अर्पित करते हुए प्रभु से सद्गति प्रदान करने की प्रार्थना की ।श्रृद्धा सुमन अर्पित करने वालों में मंडल अध्यक्ष श्री गोविन्द द्विवेदी, मंडल सचिव श्री कैलाश चन्द्र मिश्र, युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष श्री रूपेन्द्र नारायण मिश्र, बरेली के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री रजनीश कुमार शंखधार ,जिला संगठन मंत्री श्री प्रदीप कुमार पाण्डेय,जिला उपाध्यक्ष श्री त्रिवेनी सहाय पाठक, मुनेन्द्र पाठक, श्री युत श्रीकृष्ण पाठक , अजीत कुमार दुबे, मयंक वाजपेई, सुशील अग्निहोत्री, अरविंद शर्मा,बनवारी लाल पाठक, सुमित पाठक,अमन मयंक शर्मा, पंकज शर्मा, अरविन्द पाराशरी, हरिओम पाठक,

शिवानन्द उपाध्याय,गौरव उपाध्याय, अरविन्द द्विवेदी, रोहित द्विवेदी, महेंद्र शर्मा, संजय उपाध्याय, ,अंकुर पाठक,आयुष मिश्रा , मुकेश शर्मा, डाल चन्द्र द्विवेदी, संजीव उपाध्याय,सोनू द्विवेदी, श्याम बिहारी लाल उपाध्याय,आकाश पाठक, चन्द्र प्रकाश पाठक, अक्षय पाठक, प्रशान्त पाठक ब्रजकिशोर द्विवेदी, मधुर द्विवेदी, ललित उपाध्याय, कृष्णानंद शर्मा, ऋषि नन्दन शर्मा, राजेश बाबू शर्मा, मुन्ने मिश्रा, सौरभ मिश्रा, जुगुल किशोर मिश्रा, धीरेन्द्र मिश्रा, अनुराग पाठक, गौरव शर्मा, अभिषेक मिश्रा, राम नरेश मिश्रा व बदायूं विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री महेश चंद्र गुप्ता, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री राजीव गुप्ता सहित लगभग चार हजार महानुभावों ने अपने अपने श्रृद्धा सुमन अर्पित किए और भोज में सम्मिलित हुए। राम अवतार मिश्रा वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, अबध प्रान्त, उत्तर प्रदेश।एवं अमन पाठक ,जिला अध्यक्ष, अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, बदायूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *