वाराणसी | प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा गोरखपुर क्लस्टर के हरहुआ ब्लॉक में वर्ल्ड ऑफ डिजाइन और थियेटर के चयनित बच्चों के साथ सम लेवल मेले का आयोजन किया गया मेला का आयोजन खानपट्टी पंचायत भवन पर संचालित हुआ जिसमे कुल 44 स्टूडेंट्स ने भाग लिया। सर्वप्रथम मेले में प्रथम के बारे में बताया गया और सभी उपस्थित बच्चों, यूथ चैंपियन, अभिभावकों का परिचय हुआ। उसके बाद बड़े समूह में आईस् ब्रेक एक्टीविटी से मेला की शुरुआत हुई। सभी बच्चों के थीम आधारित स्टीकी नोट टैग से 3 के ग्रुप का विभाजन किया गया। मास्क मेकिंग गतिविधि में बच्चों ने अपने समूह में चर्चा करके कहानी के पात्रों के अनुसार प्रत्येक बच्चे ने मास्क को
डिजाइन किया और अपनी कहानी के अनुसार उसे ग्रुप में प्रेजेंट किया।इसके उपरांत सभी बच्चों का परफॉमेंस ग्रेडिंग फ्यू लेवल कैम्प के लिए की गई मिनी एक्टीविटीः सभी बच्चों की बहुत ही मजेदार रही प्रत्येक बच्चे ने इसमें उत्साह से भाग लिया। सत्र के अंत में सभी बच्चों स्विगी आर्ट, पिक्सनरी, फीडबैक,गतिविधियों का आनंद लिए फिर चयनित थीम से सम्बंधित प्रमाण पत्र देकर मेले समापन किया। इस मौके पर क्लस्टर लीडर रवि सिंह सीसी कोऑर्डिनेटर अजय कुमार पटेल,मेन्टर नागेन्द्र कुमार, ग्राम प्रधान ओमप्रकाश पटेल उपस्थित रहे साथ मे सहयोगी चैंपियन ,बीरू,रितिक,साक्षी,
रोशन,खुशी ,वैष्णवी सेठ,निधि सरोज का सहयोग रहा ,प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा यह रचनात्मक कार्यक्रम बच्चों व युवाओ के लिए एक नया मार्गदर्शन व नई सोच विकसित करने का कार्य कर रही है ,

रिपोर्टर – अनुज कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *