MD News बहुआयामी समाचार चैनल जिला ब्यूरो चीफ वेद प्रकाश राजपूत जनपद अयोध्या
रुदौली विधानसभा क्षेत्र मे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 141वा स्थापना दिवस कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष तारिक रुदौलवी,एवं विधानसभा अध्यक्ष यूथ कांग्रेस कमेटी रूदौली के संयुक्त नेतृत्व में मनाया गया। तारिक रुदौलवी ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस वह पार्टी है जिसने महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू, सुभाष चंद्र बोस, सरदार बल्लभ पटेल, मौलाना अबुल कलाम आजाद, लाल बहादुर शास्त्री जैसे महापुरुषों के नेतृत्व में आजादी की लड़ाई लड़ी गई।अन्याय, दमन, हिंसा, के विरुद्ध सत्य,अहिंसा,प्रेम भाईचारा को अपना हथियार बनाया। वहीं विधानसभा अध्यक्ष यूथ कांग्रेस अबूबकर ने कहा कि आज के दिन 28 दिसंबर 1885 को हमारे देश की सबसे बड़ी व पुरानी पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की स्थापना हुई थी।उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सदैव एकता अखंडता, एवं विकास के लिए काम किया। इस अवसर पर पूर्व सभासद इरफान खा, पत्रकार फतेह खान,फराज मियां, रूमान असर,पदम राज जोशी, सलमान नोमान उपस्तिथ थे।
